तिरुपति-रक्सौल के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, राउरकेला और झारसुगुड़ा के यात्रियों को मिलेगी राहत

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने विश्वप्रसिद्ध तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों के लिए तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चक्रधरपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों राउरकेला और झारसुगुड़ा से होकर गुजरेगी, जिससे झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

14 फेरे लगाएगी यह स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर 07051/07052 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल कुल 14 फेरे (7 अप और 7 डाउन) लगाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं।

AC II: 03 कोच

AC III: 05 कोच

स्लीपर: 10 कोच

जनरल: 06 कोच

ट्रेन की समय-सारणी और रूट

तिरुपति से रक्सौल (ट्रेन नं. 07051)
यह ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक हर सोमवार को चलेगी।

प्रस्थान: तिरुपति से सुबह 08:15 बजे।

झारसुगुड़ा आगमन: दूसरे दिन शाम 06:05 बजे।

राउरकेला आगमन: दूसरे दिन रात 07:40 बजे।

रक्सौल आगमन: तीसरे दिन शाम 05:00 बजे।

तारीखें: 13, 20, 27 अप्रैल और 04, 11, 18, 25 मई।

रक्सौल से तिरुपति (ट्रेन नं. 07052)
वापसी में यह ट्रेन 16 अप्रैल से 28 मई तक हर गुरुवार को चलेगी।

    प्रस्थान: रक्सौल से तड़के 03:15 बजे।

    राउरकेला आगमन: दूसरे दिन रात 12:12 बजे।

    झारसुगुड़ा आगमन: दूसरे दिन रात 01:15 बजे।

    तिरुपति आगमन: तीसरे दिन सुबह 09:30 बजे।

    तारीखें: 16, 23, 30 अप्रैल और 07, 14, 21, 28 मई।

    प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
    यह ट्रेन दक्षिण से उत्तर भारत को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

    मुख्य स्टेशन: सिकंदराबाद, काजीपेट, बल्हारशाह, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी।

    Share This Article