चर्चित बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और बिहार के मोकामा के चर्चित बाहुबली विधायक अनंत सिंह की वीडियो कॉल पर बातचीत हुई है। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। और तेजी से वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्टर ने बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया है। इसके जवाब में अनंत सिंह ने भी सोनू सूद को बिहार आकर लिट्टी-चोखा खाने का निमंत्रण दिया।
दोनों के बीच क्या हुई बात?
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और जदयू विधायक अनंत सिंह के बीच वायरल हो रहे वीडियो में सोनू सूद उन्हें मुंबई आने का न्योता देते हुए कहते हैं, “आइए ना हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा (आवेंगे)आएंगे। इसके साथ ही अनंत सिंह भी उन्हें बिहार आने का निमंत्रण देते हुए कहते हैं, “आप भी आइए, लिट्टी-चोखा खाने।” सोनू सूद ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा, “मैं भी आऊंगा आपके घर, लिट्टी-चोखा खाने।”
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
सोनू सूद ने बातचीत में यह भी साफ किया कि वे अनंत सिंह के कितने बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद बिहार आकर अनंत सिंह के घर पर ‘लिट्टी-चोखा’ का आनंद लेना चाहते हैं। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है और तेजी से वायरल हो रही है।
अनंत सिंह के फैन हैं सोनू सूद
दरअसल, सोनू सूद पहले भी एक पॉडकास्ट में कह चुके हैं कि उन्हें अनंत सिंह का व्यक्तित्व बेहद ‘इंट्रेस्टिंग’ लगता है। पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सोनू सूद ने अनंत सिंह से जुड़ा एक पुराना वीडियो भी याद किया। जब सोनू पटना गए थे, तब अनंत सिंह के बेटे ने उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद सोनू की दिलचस्पी उनके किरदार में और बढ़ गई।

