यह जानकर राहत मिली कि वो ठीक हैं…ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

Neelam
By Neelam
2 Min Read

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया है। ट्रंप को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। इस हमले के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए कहा, ‘यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।’

कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी

अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य अमेरिकी अधिकारी मौजूद थे। हालांकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

कैसे ट्रंप के नजदीक पहुंच गया हमलावर?

अमेरिका जैसे देश में राष्ट्रपति की सुरक्षा बेहद सख्त होती है, फिर भी इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों पर भी दबाव बढ़ गया है। अब यह जांच की जा रही है कि आखिर हमलावर कैसे इतनी नजदीक तक पहुंच पाया। खुफिया एजेंसियां इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीति पर काम किया जा रहा है।

पहले भी हो चुके हैं ट्रंप पर हमले

इससे पहले जुलाई 2024 में, पेन्सिलवेनिया के बटलर में एक कैंपेन रैली के दौरान ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई थी। रैली के दौरान एक बंदूकधारी ने ट्रंप पर कई गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके कान के पास से गुजरी।

Share This Article