बिहार में भीषण गर्मी के बीच आने वाली है राहत, 24 जिलों में आज आंधी पानी की चेतावनी

Reena Sharma
2 Min Read

उत्तर भारत इस समय तप रहा है। आसमान आग उगल रहा है और जमीन तवे का समान तप रही है। बिहार के आधे हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान हैं। पापा 42 के पार पहुंच गया है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राहत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के मुताबिर अब आसमान में सिर्फ धूप नहीं देगा, बल्कि धूल, तूफान और बारिश का जोरदार खेल भी दिखाएगा।

2-3 दिनों तक गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाके में आज रविवार से अगले 2 -3 दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज रविवार को 24 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी में तेज हवा के साथ भारी बारिश और वज्रपात का रेड अलर्ट जारी किया है।

डेहरी का तापमान 44 डिग्री दर्ज

पिछले 24 घंटों की बात करें तो, इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 33.6 से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई।

अरवल में सबसे कम 22.5 डिग्री तापमान

वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 22.5 से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। राजगीर, नालंदा, जिले में अधिकतम हवा की गति 33 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

Share This Article