EVM खुलते ही तय होगा भविष्य! 5 राज्यों के विधानसभा नतीजे आज—किसकी जीत-किसकी हार : किसकी बनेगी सरकार?

KK Sagar
2 Min Read

आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, केरल विधानसभा चुनाव, असम विधानसभा चुनाव और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन पांच राज्यों के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे यह तय होगा कि जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है और किसे हार का सामना करना पड़ा है।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग कराई गई। वहीं असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था।

राज्यों में मुख्य मुकाबला

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआईएम और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन, एआईएडीएमके गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच टक्कर है।

केरल में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के बीच मुकाबला है।

असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है।

पुडुचेरी में एनडीए और कांग्रेस गठबंधन आमने-सामने हैं।

चुनाव के प्रमुख चेहरे इन चुनावों में कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जिनमें ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, एम.के. स्टालिन, उद्धयनिधि स्टालिन, पिनारयी विजयन, वी.डी. सथीसन, राजीव चंद्रशेखर, हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, एन. रंगास्वामी और वी. वैथिलिंगम शामिल हैं।

कड़ा प्रचार, बड़ी जंग इस बार सभी राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार अभियान चलाया और जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अब देखना दिलचस्प होगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनती है और कौन सा दल जनता का भरोसा जीतता है।

नजरें नतीजों पर आज आने वाले नतीजे न केवल इन राज्यों की राजनीति तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं। देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है और हर अपडेट पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....