पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बम-बम, ममता की टीएमसी “टेंशन” में

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर होते नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इतिहास बनाने की ओर है। टीएमसी, बीजेपी से काफी पीछे हो गई है।

रूझानों में बीजेपी आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक बीजेपी 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 60 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटनी भी शुरू कर दी है। बीजेपी का बंगाल में अपनी जीत का भरोसा हो गया है। सुवेंदु अधिकारी के जयाकारे लग रहे हैं।

रूझानों पर क्या बोले सुवेंदु अधिकारी

शुरुआती रुझानों पर, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस बार हिंदुओं का एकीकरण हुआ है, और जिस तरह मुसलमान टीएमसी को वोट देते आए हैं, वैसा उन्होंने इस बार नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम-समर्थक पार्टी को चले गए हैं। बीजेपी को भी थोड़ी मात्रा में कुछ वोट मिले हैं। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बूथों में इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में बंगाल को बनाने की जो गारंटी दी थी, वह उनके पक्ष में रही है।

23 जिलों में 77 केंद्रों पर चल रही है काउंटिंग

राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच 294 में से 293 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है। इसके साथ ही 2,926 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। भारत निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया था। इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा जबकि मतगणना 24 मई को होगी। राज्य में दो चरण में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

Share This Article