SBI Alert : कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकते हैं स्टेट बैंक के दरवाजे, घर से निकलने से पहले चेक कर लें काम की यह लिस्ट

Manju
By Manju
4 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोई जरूरी काम अटका है, तो उसे आज ही 22 मई शुक्रवार निपटा लें। ऐसा न करने पर आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल 23 मई से 28 मई 2026 के बीच लगातार 6 दिनों तक देश के कई हिस्सों में एसबीआई की शाखाएं बंद रह सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान बैंक की डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानिए 6 दिनों का पूरा गणित
​बैंकों के बंद रहने के पीछे वीकेंड की छुट्टियां, त्योहार और कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल जैसे अलग-अलग कारण हैं।
23 मई (चौथा शनिवार): नियम के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
25 और 26 मई (सोमवार-मंगलवार): ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने अपनी मांगों को लेकर देशभर में दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इसमें क्लर्क और अन्य स्टाफ शामिल हैं, जिससे कामकाज ठप हो सकता है।
27 और 28 मई (बुधवार-गुरुवार): आरबीआई (RBI) द्वारा घोषित बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद?
​ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रभावित और सामान्य रूप से चालू रहने वाली सुविधाओं की लिस्ट नीचे दी गई है।

ये सेवाएं रहेंगी ठप (शाखाओं में)
​शाखा में जाकर कैश जमा करना या निकालना नहीं हो सकेगा। हड़ताल और छुट्टियों के चलते चेक क्लियर होने में सामान्य से ज्यादा समय लगेगा। बैंक काउंटर से पासबुक प्रिंटिंग और अकाउंट स्टेटमेंट निकालने की सुविधा बंद रहेगी। नया बैंक अकाउंट खुलवाना, एफडी कराना या लोन से जुड़े काम रुक जाएंगे। डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या टैक्स चालान जमा करने जैसे काम नहीं होंगे।

ये सेवाएं रहेंगी चालू (डिजिटल/ऑनलाइन)
SBI ATMs: एसबीआई के सभी एटीएम चालू रहेंगे, जहां से आप कभी भी कैश निकाल सकते हैं।
YONO App: बैंक का आधिकारिक ऐप योनो पूरी तरह काम करेगा।
इंटरनेट/नेट बैंकिंग: फंड ट्रांसफर के लिए NEFT, RTGS और IMPS की सुविधाएं चालू रहेंगी।
UPI पेमेंट्स: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि के जरिए डिजिटल पेमेंट हमेशा की तरह सामान्य रूप से चलते रहेंगे।
अकाउंट बैलेंस व स्टेटमेंट: ग्राहक मोबाइल बैंकिंग या ईमेल के जरिए अपना बैलेंस और स्टेटमेंट चेक कर सकेंगे।

आखिर क्यों हड़ताल पर जा रहे हैं SBI कर्मचारी?
​ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने कर्मचारियों के अधिकारों, बेहतर वर्किंग कंडीशन और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए 16 प्रमुख मांगों को लेकर इस हड़ताल का एलान किया है।

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
नई भर्तियां: चतुर्थ श्रेणी और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र गार्ड्स के खाली पदों पर तुरंत स्थाई भर्ती की जाए।
वर्कलोड कम करना: सभी शाखाओं में काम के बढ़ते बोझ को देखते हुए पर्याप्त स्टाफ नियुक्त हो।
NPS में आजादी: नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत कर्मचारियों को अपना पेंशन फंड मैनेजर चुनने की छूट मिले।
समानता का मुद्दा: कर्मचारियों के बीच वेतन और अन्य सुविधाओं में आ रही असमानताओं को दूर किया जाए।
मिस-सेलिंग पर लगाम: क्रॉस-सेलिंग के नाम पर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर ग्राहकों को गलत इंश्योरेंस या म्यूचुअल फंड जैसे प्रोडक्ट बेचने का चलन बंद हो।
अन्य मांगें: इंटर सर्कल ट्रांसफर का मौका देना, करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा, मेडिकल स्कीम और पेंशन गणना में सुधार और HRMS सॉफ्टवेयर की तकनीकी दिक्कतों को ठीक करना शामिल है।

Share This Article