ललन सिंह, नितिन नवीन और संजय झा का नाम लेकर क्या बोले आनंद मोहन? चढ़ा बिहार का सियासी पारा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बाहुबली नेता आनंद मोहन इन दिनों बिहार की सियासत में चर्चा में बने हुए हैं। पूर्व सांसद इन दिनों अपने बयान के कारण लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने जेडीयू को थैली की पार्टी बताया था। अब जेडीयू के नेता ललन सिंह, संजय झा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लेते उनका एक और बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

उनके बयानों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं-आनंद मोहन

वायर वीडियो में आनंद मोहन ने जेडीयू नेता ललन सिंह, सांसद संजय झा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम लेते हुए सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जब ये सभी नेता भी सवर्ण समाज से आते हैं, तो फिर सिर्फ उनके बयानों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं।

ललन सिंह-नितिन नवीन और संजय झा का नाम लेकर उठाया सवाल

वीडियो में आनंद मोहन कहते दिख रहे हैं कि ललन सिंह यूजीसी जैसे मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते, लेकिन जब आनंद मोहन बयान देते हैं तो लोग तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि संजय झा भी सवर्ण समाज से आते हैं, लेकिन उन पर कोई सवाल नहीं उठाता। उन्होंने बीजेपी नेता नितिन नवीन का नाम लेते हुए भी कहा कि वह भी सवर्ण नेता हैं, फिर उनके बयानों पर चर्चा क्यों नहीं होती। आनंद मोहन ने कहा कि अगर वह कोई बात कहते हैं तो सबसे पहले उनके अपने समाज के लोग ही विरोध करने लगते हैं।

पूछा- राजपूत को क्यों नहीं मिला प्रभावशाली मंत्रालय?

आनंद मोहन ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राजपूत में सबसे ज्यादा विधायक बिहार में हैं तो प्रभावशाली मंत्रालय राजपूत को क्यों नहीं मिला? इसके साथ ही उन्होंने कहा, “आनंद मोहन कुछ बोलता है तो दूसरे समाज को तो छोड़ दीजिए राजपूत समाज ही उनका विरोध करता है… और कहते हैं कि आनंद मोहन ऐसा बोल रहा है.” 

दिल्ली का बताया जा रहा वीडियो

आनंद मोहन का अब जो वीडियो जो वायरल हो रहा है वह दिल्ली का बताया जा रहा है। 24 मई को दिल्ली में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले एक बैठक हुई थी। इसमें आनंद मोहन के साथ उनके छोटे बेटे अंशुमन आनंद भी शामिल हुए थे।

Share This Article