बिहार में बड़ा हादसा, भीषण सड़क दुर्घटना में तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एनएच-31 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पुलिस अधिकारी पटना से एक दिवसीय सरकारी प्रशिक्षण पूरा कर वापस अपने जिले लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार और ट्रक के भीषण टक्कर में कार सवार तीन थाना प्रभारी और एक निजी चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

तीन लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अधिकारी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में मधेपुरा के बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, मधेपुरा के ही अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और मधेपुरा के ही रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान शामिल थे। साजन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इसके अलावा सरकारी वाहन के चालक नीरज कुमार की भी हादसे में मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस महकमे में खलबली

इस तीन पुलिस अधिकारी समेत चार कि मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय की एसपी मनीष कुमार और सदर डीएसपी आनंद पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।

एक दिवसीय प्रशिक्षण से लौटने के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि पटना से एकदिवसीय प्रशिक्षण लेकर एक ही गाड़ी पर सवार होकर गुरुवार की देर रात मधेपुरा जिला लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और ट्रक से पीछे से टकरा गई। दो थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और नीरज कुमार और ड्राइवर नीरज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे जगह से उठाकर आनन फानन में सदर अस्पताल बेगूसराय लाया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर के बाद मौत हो गई।

Share This Article