बिहार के 16 अफसरों को सरकार सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, दिया IAS का दर्जा

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के 16 अधिकारियों को प्रमोट करके आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का दर्जा दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद सभी अधिकारियों को साल 2025 बैच आवंटित किया गया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों को वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत IAS कैडर आवंटित किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार प्रशासनिक सेवा के कई वरिष्ठ और महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

बिधु भूषण का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में

इस सूची में जो नाम हैं, उनमें बिधु भूषण का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से जुड़े रहे बिधु भूषण को भी IAS अधिकारी बनाया गया है। प्रमोशन पाने वालों में वेजफेड के निदेशक डॉ. गगन, पूर्णिया के उप विकास आयुक्त (DDC) अंजनी कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

प्रमोट अधिकारियों को जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारियां

वर्षों की सेवा के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को यह बड़ा इनाम मिला है। प्रमोट हुए अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल है। कई जिलों में पदस्थापित अधिकारियों को सरकार के इस फैसले से बड़ी उड़ान हासिल हुई है। अब बिहार की नौकरशाही में भी बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Share This Article