टाटा स्टील में युवाओं के लिए बंपर मौका: ITI अप्रेंटिस के लिए आवेदन शुरू, हर महीने मिलेगा ₹10,560 स्टाइपेंड, जानें पूरी डिटेल

Manju
By Manju
4 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों और रजिस्टर्ड रिलेशन वाले युवाओं के लिए नौकरी और ट्रेनिंग का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड ने आईटीआई अप्रेंटिस की बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह बहाली सीधे टाटा स्टील के माध्यम से होती थी, लेकिन अब यह टीएसटीएसएल के जरिए की जा रही है। सफल उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद भारत में कहीं भी पोस्टिंग दी जा सकती है।
​अगर आप भी इस भर्ती के योग्य हैं, तो जरूरी नियमों, तारीखों और योग्यताओं को ध्यान से पढ़ लें।

जरूरी तारीखें
​डिजिटल माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी केवल अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के जरिए ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी फिजिकल डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा।
​ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 17 जून से
​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 जून
​एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 29 जून
​ऑनलाइन लिखित परीक्षा: 3 से 5 जुलाई के बीच

स्टाइपेंड और ट्रेनिंग की अवधि
ट्रेनिंग पीरियड: चयनित अभ्यर्थियों को कुल 15 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें 1 साल की ट्रेनिंग और 3 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग शामिल है।
ऑन-जॉब ट्रेनिंग: अभ्यर्थियों को एसएनटीआई में ट्रेनिंग के साथ-साथ शॉप फ्लोर पर ऑन-जॉब ट्रेनिंग भी मिलेगी।
स्टाइपेंड: ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह ₹10,560 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
सर्टिफिकेट और नौकरी: ‘ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट’ की परीक्षा पास करने के बाद सभी को टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में बहाल किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड
​आवेदक का मैट्रिक (10वीं) में इंग्लिश विषय होना जरूरी है।
​इसके साथ ही फिटर, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में ITI पास होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा
​श्रेणी के आधार पर जन्मतिथि की गणना की जाएगी।
कर्मचारी पुत्र/पुत्री के लिए: आवेदक का जन्म 1 जून 2004 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए (SC/ST के लिए 1 जून 2002 से 1 जून 2008)।
दामाद के लिए (कर्मचारी का पुत्र या जीवनसाथी नहीं होने पर): आवेदक का जन्म 1 जून 2001 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए (SC/ST के लिए 1 जून 1999 से 1 जून 2008)।
रजिस्टर्ड रिलेशन वाले आवेदक: जन्म 1 जून 1996 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए।

शारीरिक मापदंड
​चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल जांच होगी। इसके लिए शारीरिक मापदंड होना जरूरी है।

लड़कों के लिए शारीरिक योग्यता
​लंबाई कम से कम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
​वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना चाहिए।
​छाती की चौड़ाई में 5 सेंटीमीटर का फुलाव जरूरी है।

लड़कियों के लिए शारीरिक योग्यता
​लंबाई कम से कम 142 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
​वजन न्यूनतम 40 किलोग्राम होना चाहिए।

आंखों की रोशनी (दोनों के लिए)
​दोनों आंखों की रोशनी चश्मे के साथ या बिना चश्मे के 6/6 होनी चाहिए।
​चश्मे का पावर माइनस या प्लस 4.0 से अधिक नहीं होना चाहिए और कलर विजन बिल्कुल सामान्य होना चाहिए।

चयन का आधार: ऑनलाइन लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा, जिसके बाद अंतिम रूप से बहाली की जाएगी।

Share This Article