राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नई टीम बनाई,नाराज नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में अपने पुत्र दीपक प्रकाश के मंत्री पद को लेकर हो रही चर्चा के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

आनंद माधव को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी

उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों में आठ उपाध्यक्ष, पांच महासचिव और छह सचिव बनाए हैं। जबकि आनंद माधव को प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरविंद कुमार वाजपेयी, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, शंकर झा आजाद, मदन चौधरी, पृथ्वी राज यादव, भानु श्रीनिवासन, सीमा सक्सेना और अनिल सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

Advertisement

महासचिव और सचिव की जिम्मेदारी इन्हें

इसके अलावा फजल इमाम मल्लिक, राजीव कुमार जायसवाल, रेखा गुप्ता, अखिलेश सिंह और विमलेंदु शेखर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को महासचिव बनाया गया है। सचिव की जिम्मेदारी योगेंद्र चौहान, रियाज अहमद, विराट कुशवाहा, रविंद्र राम, चितरंजन सिंह उर्फ झुन्ना सिंह और तारा श्वेता आर्या को दी गई है।

नाराज नेताओं को साधने की कोशिश?

इस संगठनात्मक फेरबदल के पीछे पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ नाराज नेताओं को साधने की कोशिश बताया जा रहा है। खासकर विधायक रामेश्वर कुमार महतो और माधव आनंद जैसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने को इसी नजरिए से देखा जा रहा है। ये दोनों नेता पहले पार्टी के कुछ फैसलों को लेकर अपनी असहमति जता चुके थे।

Share This Article