बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन सिंह ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन, बीबीएमकेयू कुलपति ने भी सकारात्मक पहल का दिया भरोसा

KK Sagar
2 Min Read

B.Ed.-D.El.Ed. छात्रों को मिलेगी राहत? छात्रवृत्ति और फीस में छूट की मांग पर प्रशासन गंभीर

धनबाद: बी.एड. और डी.एल.एड. जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की बढ़ती फीस से परेशान आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत दिलाने की मांग तेज हो गई है। बाघमारा विधायक प्रतिनिधि एवं छात्र नेता चित्तरंजन कुमार सिंह ने इस मुद्दे को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अभिषेक झा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और छात्रवृत्ति तथा शुल्क में राहत की मांग की।

चित्तरंजन कुमार सिंह ने कहा कि बी.एड. और डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों की फीस करीब डेढ़ लाख रुपये या उससे अधिक होने के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं आर्थिक तंगी की वजह से शिक्षक बनने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, फीस में छूट या विशेष आर्थिक सहायता की व्यवस्था करने की मांग की।

मामले को गंभीर बताते हुए डीईओ अभिषेक झा ने कहा कि यह विद्यार्थियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने चित्तरंजन कुमार सिंह की पहल की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनके स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इस बीच चित्तरंजन कुमार सिंह की बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह से भी फोन पर बातचीत हुई। कुलपति ने भी इस मुद्दे को अहम बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित में इस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा और आवश्यक पहल करने का प्रयास होगा।

इस पहल के बाद बी.एड. और डी.एल.एड. के हजारों विद्यार्थियों में उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति या फीस में राहत देने को लेकर कोई सकारात्मक फैसला लिया जा सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....