फिर अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे नीतीश, पार्टी अध्यक्ष के सामने क्यों जताई नाराजगी?

Neelam
By Neelam
3 Min Read

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने के बाद भी लगातार एक्‍शन मोड में हैं। जिलों से लेकर पार्टी कार्यालय तक वे सक्र‍िय दिख रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नीतीश कुमार अचानक पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। बिना किसी सूचना के नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश ने पार्टी कार्यालय के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और कई निर्देश दिए।

मंत्रियों और अधिकारियों को खास निर्देश

जदयू कार्यालय पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रही जनसुनवाई कार्यक्रम की व्यवस्था को भी देखा। जनसुनवाई में मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे और लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। नीतीश कुमार वहां पहुंचे और मौजूद लोगों से कहा कि जनसुनवाई पूरी गंभीरता और व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने जनसुवाई कर रहे मंत्रियों और अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा, “ठीक से कीजिए।”

उमेश कुशवाहा के सामने हे नाराज

बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे नीतीश कुमार का लापरवाही और देरी देखकर पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने ही अपनी भारी नाराजगी जाहिर कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने दो टूक लहजे में कहा, मेरे कहने के बाद भी काम नहीं हो रहा, इसका क्या मतलब है? मुख्यमंत्री की इस तीखी टिप्पणी और तल्ख तेवरों को देखकर कार्यालय में मौजूद दूसरे पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ देर के लिए सन्न रह गए।

कार्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश

नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं की नियमित सुनवाई होनी चाहिए। हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

खुले भी मीटिंग करने के निर्देश

इस दौरान जदयू दफ्तर के पीछे बने हिस्से में पहुंचे। उन्होंने जदयू प्रदेश अध्यक्ष को कहा कि इस हिस्से में भी बैठक कीजिए। मैंने पहले भी कहा है कि खुले भी मीटिंग होनी चाहिए। कुछ देर तक नीतीश जदयू प्रदेश कार्यालय में बने अपने कक्ष में भी बैठे। उन्होंने इस दौरान पार्टी के संगठन के काम को लेकर जदयू प्रदेश अघ्यक्ष से बात की और कई निर्देश दिए।

Share This Article