छात्रों के हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, MPL के 31 वाहनों पर चला जुर्माने का डंडा

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: निरसा-जामताड़ा रोड पर खुशरी और पांड़रा मोड़ के बीच हाइवा की टक्कर में दो बाइक सवार छात्रों के घायल होने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग ने मैथन पावर लिमिटेड (MPL) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की।

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी अपनी टीम के साथ MPL क्षेत्र पहुंचे और परिवहन कार्य में लगे दर्जनों हाइवा व अन्य भारी वाहनों की औचक जांच की। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, परिचालन, गति और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

जांच में कुल 31 वाहन विभिन्न नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन पर कुल ₹2.8 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान ओवरलोडिंग, दस्तावेजों में कमी और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया।

दिवाकर सी. द्विवेदी ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी उद्योगों और ट्रांसपोर्टरों को निर्देश दिया गया है कि उनके वाहन निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ इससे भी अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....