भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने फिर बढ़ाया देश का मान

Reena Sharma
3 Min Read

वेटलिफ्टर मीराबाई चनू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाया। भारतीय वेटलिफ्टर ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन उठाया। मीराबाई ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

लगातार तीसरे गोल्ड के साथ चानू ने तोड़े की रिकॉर्ड

भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों का चौथा दिन शानदार रहा। भारतीय भारोत्तोलक ने अपना दम दिखाया। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। उन्होंने स्नैच में 85 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम समेत कुल 190 किलोग्राम वजन उठाया। मीराबाई चनू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 85 किलोग्राम वज़न उठाया है जो कि एक रिकॉर्ड है।

Advertisement

ऋषिकांता सिंह ने जीता रजत

मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत के आर मुथुपांडी ने भी रजत पदक जीता

भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने जीते। मीराबाई चानू की सुनहरी कामयाबी के अलावा दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।

4 मेडल के साथ भारत आठवें स्थान पर

ग्लासगो गेम्स में भारत के अब 4 मेडल (1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) हो गए हैं। भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड सहित 39 मेडल के साथ टॉप पर बना हुआ है। इससे पहले शुक्रवार को बिहार के झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Share This Article