बिहार में शिक्षकों के क्लास में मोबाइल ले जाने पर लगेगी रोक, शिक्षा मंत्री ने कर दिया सावधान!

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार सरकार ने प्रदेस की शिक्षा व्यवस्ता में सुधार लाने की दिशा में सख्ती के संकेत दिए हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने  कक्षा के दौरान शिक्षकों के मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर खास अनुरोध किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे कक्षा में प्रवेश करने से पहले अपना मोबाइल फोन प्रधानाध्यापक के पास जमा कर दें। हालांकि, इसको लेकर कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। 

शिक्षकों से खास अनुरोध

बांका परिसदन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षक विद्यालय पहुंचने के बाद कक्षा में जाने से पहले अपना मोबाइल फोन प्रधानाध्यापक के पास जमा कर दें। उन्होंने कहा कि कक्षा के दौरान मोबाइल पर आने वाले फोन और अन्य व्यवधानों से पढ़ाई प्रभावित होती है, जिससे शिक्षक और छात्र दोनों को परेशानी होती है।

औपचारिक आदेश नहीं

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि फिलहाल शिक्षकों से किया गया अनुरोध है। विभाग इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं कर रहा है। पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य शिक्षा अधिकारी शिक्षकों से इस व्यवस्था का स्वेच्छा से पालन करने का अनुरोध करें। अगर इसके बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो शिक्षा विभाग इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी कर अनुपालन सुनिश्चित करेगा।

शिक्षकों की कमी दूर करने का भरोसा

बैठक में मंत्री ने जिले में शिक्षकों की कमी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की चल रही स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद बांका सहित कई जिलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे स्कूलों में नियमित पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

Share This Article