झाझा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, झाझा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं शोषित-वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद करने वाले समाजसेवी स्वर्गीय शिवनंदन झा की पुण्यतिथि पर रविवार को श्री शांति छठ घाट, उलाय नदी स्थित शिवनंदन झा प्रतिमा स्थल के निकट पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भैया लाल माथुरी ने की, जबकि संचालन प्रिंस कुमार संगम झा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सुरेंद्र यादव, मिथिलेश झा, बलवंत सिंह, शैलेश साव, रणधीर पासवान, सुशील झा, शशिकांत झा, श्रवण यादव (पूर्व प्रमुख, गिद्धौर), संजय सिन्हा, मुन्ना सिन्हा, चंद्रशेखर यादव (पूर्व सरपंच, गंगरा) और दिव्यांशु झा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय शिवनंदन झा के सामाजिक योगदान और समाजसेवा की भावना को याद किया गया। उनकी पुण्यतिथि पर पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए इसे उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया गया।

