अवैध खनन के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 19 19 जगह छापेमारी में अवैध कोयला जब्त

Reena Sharma
2 Min Read

बाघमारा। भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के तहत अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ 16 सितंबर को धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला जब्त किया गया और खनन स्थलों की भराई कराई गई।

गोविंदपुर और कतरास में कार्रवाई

क्षेत्र-03 गोविंदपुर में सलानपुर सेलेक्टर बस्ती के समीप एक अवैध खनन स्थल की भराई कराई गई। क्षेत्र-04 कतरास में 06 नंबर बस्ती, पाण्हेडीह के पास 680 किग्रा और मलकेरा बस्ती के समीप करीब 2.76 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

सिजुआ में बाइक समेत कोयला जब्त

क्षेत्र-05 सिजुआ में तेलतुमारी कोलियरी के पास अवैध कोयला लदी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल जब्त की गई। बाइक से करीब 100 किग्रा अवैध कोयला बरामद हुआ। मामले में MMDR Act के तहत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Advertisement

पुटकी और जियलगोड़ा में भी छापेमारी

क्षेत्र-07 पुटकी में करीब 900 किग्रा और बीपैच माइंस, खटाल बस्ती के पास करीब 5,890 किग्रा अवैध कोयला जब्त किया गया। क्षेत्र-10 जियलगोड़ा के जिनागोड़ा, मारीगोदाम बस्ती के समीप करीब 15 टन अवैध कोयला जब्त किया गया।

19 जगहों पर चला सघन अभियान

अवैध खनन और उत्खनन रोकने के लिए कुल 19 छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाए गए। अभियान में करीब 760 किग्रा अवैध कोयला बरामद करने और 05 अवैध खनन स्थलों/मुहानों की भराई की कार्रवाई की गई। संबंधित क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, निगरानी और नियमित गश्त भी सुनिश्चित की गई।

Share This Article