देवघर के कुंडा में पटना पॉपुलर हॉस्पिटल की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में देवघर विधायक सुरेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पांडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
झारखंड में पहली शाखा की शुरुआत
पटना और हाजीपुर में संचालित पटना पॉपुलर हॉस्पिटल के बाद झारखंड में पहली बार देवघर के कुंडा में इसकी शाखा शुरू हुई है।
ICU और NICU की सुविधा
उद्घाटन के बाद निदेशक संतोष कुमार और अभिषेक कुमार ने अतिथियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कराया। इस दौरान ICU, NICU समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
आधुनिक इलाज पर जोर
हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विधायक और निर्मल झा ने रखी बात
अस्पताल की शुरुआत को लेकर विधायक सुरेश पासवान और पांडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा ने अपनी बात रखी। डॉक्टर प्रशांत ने भी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी दी।
आयुष्मान कार्ड से इलाज की तैयारी
डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि आने वाले समय में अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है।

