बाघमारा में CISF के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने 17 सितंबर को CISF इकाई BCCL धनबाद का दौरा कर कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और जवानों से संवाद कर कोयला चोरी व अवैध तस्करी रोकने के निर्देश दिए।
कोयला चोरी पर जीरो लीकेज नीति
महानिदेशक ने जीरो कोल लीकेज नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई और संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया। अवैध गतिविधियों की निगरानी में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का निर्देश दिया।
तस्करी में इस्तेमाल वाहनों पर कार्रवाई
कोयला चोरी में शामिल आरोपियों और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई कर मामलों को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने की बात कही गई।
दो माह में 2655 टन से ज्यादा कोयला बरामद
CISF के अनुसार पिछले दो माह में 1022 छापेमारी कर 2655.82 टन कोयला बरामद किया गया। इस दौरान 74 वाहन भी जब्त किए गए, जिनमें 60 मोटरसाइकिल, दो टोटो व टेम्पो और 12 साइकिल शामिल हैं।
सुरक्षा और सामुदायिक भागीदारी पर जोर
महानिदेशक ने BCCL कर्मियों को सुरक्षित वातावरण देने और स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी बनाने पर जोर दिया। महिला बल सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उनकी संख्या बढ़ाने की बात कही।

