जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में नारी शक्ति का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान संगठन की 11 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा हुई।
महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प
समारोह में महिलाओं ने समाज में महिला भागीदारी बढ़ाने और सशक्तिकरण को नई दिशा देने का संकल्प लिया। संगठन की जिला अध्यक्ष आभा आर्या ने कहा कि बड़े बदलाव की नींव छोटे प्रयासों से पड़ती है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
आभा आर्या ने कहा कि संगठन का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर आत्मनिर्भर बनाना और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी प्राथमिकता है।
बेटियों की शिक्षा पर फोकस
उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। आगे भी इन मुद्दों पर लगातार काम करने की बात कही गई।
मनीमाला दे और तारा देवी ने संभाला मंच
कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा आर्या ने की। मंच का संचालन जिला प्रवक्ता मनीमाला दे और उपाध्यक्ष तारा देवी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में टीया महत्ता ने आभार जताया।

