“सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है राष्ट्रपिता का जीवन”, गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि

Reena Sharma
2 Min Read

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर स्थित दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांधी सेवा सदन में दी श्रद्धांजलि

पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने गांधी सेवा सदन के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।

खादी ग्रामोद्योग संघ में चलाया चरखा

इसके बाद पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे। यहां गांधी और शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उप विकास आयुक्त ने चरखा भी चलाया।

Advertisement

सत्य और सादगी का प्रतीक है गांधी का जीवन

उप विकास आयुक्त ने कहा कि गांधी का जीवन सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है। उनके अहिंसा, नैतिकता और समानता के विचार आज भी सभी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।

शास्त्री के आदर्शों को किया याद

उन्होंने कहा कि मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित लाल बहादुर शास्त्री का जीवन भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आत्मनिर्भरता और देशहित के प्रति उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी, सहायक नगर आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article