ऑपरेशन सतर्क में बड़ा एक्शन, धनबाद स्टेशन पर RPF-CIB की दबिश, 34 बोतल शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और CIB की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 19.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म नंबर 08 के कालका छोर स्थित GRP मंदिर के पास दोनों संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर पकड़े गए।

बैग की तलाशी में मिली शराब

तलाशी के दौरान दोनों बैग से 10 बोतल Royal Stag Deluxe Whisky और 24 बोतल Godfather Strong Beer बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत 11,800 रुपये बताई गई है।

बिना कागजात के पकड़े गए

शराब के संबंध में दोनों युवक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि धनबाद से शराब ले जाकर लखीसराय में अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी।

दोनों युवकों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोटन कुमार और अंकित कुमार, दोनों निवासी पुटकी 8 नंबर खटाल, धनबाद के रूप में हुई है। जब्त शराब को विधिवत जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

RPF-CIB की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई में SI पालिका मिंज, ASI केके सिंह, HC बबुलेश कुमार, HC गजेन्द्र राय और CT विकास कुमार शामिल रहे। बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

Share This Article