आकर्षक रंग बिरंगी लाइट से सजेगा जिले का प्रत्येक चौक चौराहा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सरकारी कार्यालय भवन में की जाएगी रोशनी और साज-सज्जा

mirrormedia
1 Min Read

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यालय व प्रखंडों में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया जाएगा माल्यार्पण

मिरर मीडिया : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यालय एवं सभी प्रखंड में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 15 नवंबर 2022, को धनबाद जिला मुख्यालय एवं जिले के सभी प्रखंड में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

साथ ही समाहरणालय सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय भवन में रोशनी और साज-सज्जा की जाएगी। 

बैंक मोड़ स्थित जेपी चौक, बिरसा मुंडा चौक, रांगाटांड स्थित श्रमिक चौक, पूजा टॉकीज चौक, सिटी सेंटर के पास गांधी चौक, रणधीर वर्मा चौक, इंदिरा चौक झरिया सहित शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर आकर्षक रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *