जल्द बनकर तैयार होगी मटियाला से मोहनपुर जाने वाली जर्जर सड़क : उद्घाटन के समय मंत्री बन्ना गुप्ता को किया जाएगा आमंत्रित : सभा में उपस्थित रहे 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : युवा कांग्रेस के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा के अध्यक्ष टिंकू अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत मटियाला पंचायत में एक सभा का आयोजन किया गया। 100 भाग को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव थे।

मटियाला से मोहनपुर जाने वाली जर्जर अवस्था की सड़क बनाये जाने के संदर्भ में कांग्रेसियों ने सभा का आयोजन किया। बताया गया कि लगभग ढ़ाई करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त सड़क की लंबाई करीब साढ़े 3 किलोमीटर की है। इसका टेंडर भी होने जा रहा है 7 से 8 महीने में सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा इसके लिए मंत्री बन्ना गुप्ता जी को धन्यवाद दिया गया और यह निर्णय लिया गया के उद्घाटन के समय मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।

गौरतलब है कि जर्जर हो चुकी ये सड़क को युवा कांग्रेस के टिंकू अंसारी मजहर और जिहाद के प्रयास से धनबाद जिला के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने निर्माण कराने के लिए पीएचइडी विभाग को फरवरी 2022 में निर्देश दिया था कि 1 साल के अंदर सारी प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए और यह सड़क जनता को सौंप देनी है।

मौके पर कांग्रेस नेता जोगेंद्र सिंह जोगी अनिल साब मोइन अंसारी मनोज हारी और जे एमएमके  नेता तथा स्थानीय मुखिया पति बिलाल अंसारी भी मौजूद थे।

वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए 20 सूत्री उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ग्रामीणों के सेवा में लगी रही है और चाहे वह चिकित्सा का विषय हो सड़क की या अन्य किसी भी चीज की ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत होगी, कांग्रेस पार्टी हमेशा ग्रामीणों के साथ रहेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गोविंदपुर प्रखंड में जनता दरबार दरबार लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं को सुना और प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी को अभिलंब उनकी समस्याओं को सुलझाने का निर्देश भी दिया था आगे भी जहां जरूरत होगा कांग्रेस पार्टी हमेशा गोविंदपुर के समस्या के लिए चाहे मैं हूं या जिला अध्यक्ष सभी लोग आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *