मिरर मीडिया : सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और नियमों का पालन करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय द्वारा मैथन में चेक पोस्ट बनाया गया था। जहां 36 होमगार्ड के जवान और 3 एमवीआई तैनात थे। और उनकी निगरानी में वाहनों की जॉच हो रही थीं।
लेकिन विगत 1 सप्ताह से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में होमगार्ड के जवान समय काट रहे हैं वही नियुक्त किए गए तीनों एमवीआई नदारद दिखे, जांच भी बंद है और बनाए गए चेक पोस्ट पर ताला जड़ा है। वही स्थानीय दलाल वाहन चालकों से मुद्रा मोचन कर रहे हैं।
बता दें कि मैथन चेक पोस्ट खुलने के समय लंबे चौड़े दावे किए गए थे जिसमें बिजली पानी के साथ साथ 24 घंटे जांच की बात कही गई थी।36 जवानों के साथ 3 एमवीआई की नियुक्ती हुई थी। मगर धरातल पर हुआ कुछ भी नहीं है सिर्फ सुरक्षा बल के जवान के भरोसे चेकपोस्ट चल रहा है।
भीषण गर्मी में बिना बिजली एवं पानी के सुरक्षाकर्मी समय काट रहे हैं विगत 1 सप्ताह से चेक पोस्ट पर जांच नहीं की जा रही है।
सुरक्षा कर्मियों की माने तो चेक पोस्ट पर न तो बिजली है न ही पानी अपनी व्यवस्था पर उन्हें खाना भी बनाना पड़ता है। भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी परेशान है।
जिला परिवहन पदाधिकरी की माने तो फंड की समस्या के कारण परेशानी हो रही है राज्य सरकार से फंड आने के बाद व्यवस्था पुनः सुचारू कर दी जाएगी।
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं वाहनों की जांच को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और 3 एमवीआई को नियुक्त कर बनाए गए चेक पोस्ट पर नियमित जांच नहीं होने से कहीं न कहीं राजस्व की भी क्षति हो रही है।
ऐसे में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का दंश झेल रही इस चेक पोस्ट को कब मिलेगा जीवनदान। इतना तामझाम कर सड़क सुरक्षा को लेकर चेकपोस्ट खोला तो गया लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव सहित नियमीत जांच नही होने से स्थानीय दलालों की चांदी कट रही है।

