विनाशकारी बाढ़ ने अब तक लीबिया के 6000 लोगों की ली जान,10 हजार से ज्यादा लोग हुए लापता, तलाश जारी

Anupam Kumar
1 Min Read

विदेश : लीबिया में आई भयानक बाढ़ लोगों के लिए काल बनकर आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अबतक बाढ़ से 6000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका है।
वहीं त्रिपोली में यूनिटी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अवर सचिव सादुद्दीन अब्दुल वकील ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह मरने वालों की संख्या के नए आंकड़े जारी किए गए।
सादुद्दीन अब्दुल वकील के अनुसार लीबिया के अस्पतालों में शवों की बाढ़ आ गई है, जबकि इस आपदा में बचे हुए लोगों को इलाज की ज्यादा जरूरत है। वहीं, मिस्र के इमिग्रेशन मंत्रालय ने जनकारी दी है कि उनकी सरकार ने लीबिया में मारे गए 87 शवों को दफनाया है।

दअरसल, लीबिया के अधिकारियों को आशंका है कि जो 10,000 लोग लापता हैं हो सकता है कि वे समुद्र में बह गए हों या शहर में बिखरे मलबे के नीचे दब गए हों। लीबिया में अंतर्राष्ट्रीय इमिग्रेशन संगठन के अनुसार, डर्ना शहर में बाढ़ से 30,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डर्ना शहर के बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान ने मानवीय संगठनों के लिए मुश्किल बना दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *