प्रधानमंत्री के सलाहकार झारखंड कैडर के पहले आइएएस अफसर अमित खरे का बढ़ाया गया कार्यकाल : 2000 में बिहार बंटवारे के बाद उन्होंने चुना था झारखंड कैडर
मिरर मीडिया : झारखंड कैडर के पहले आइएएस अफसर अमित खरे को दो साल या अगले आदेश तक केंद्रीय सचिव के रैंक व वेतनमान पर सलाहकार बनाया गया था। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमित खरे जिनका कार्यकाल अक्टूबर 2023 में खत्म हो रहा था, उन्हें आगे विस्तार दिया गया है। वह झारखंड कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
अमित खरे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय में सचिव भी रह चुके हैं। साल 2000 में बिहार बंटवारे के बाद उन्होंने झारखंड कैडर चुना और वे रांची आ गए थे। उन्होंने झारखंड में वित्त सचिव, उच्च शिक्षा सचिव, विकास आयुक्त रहने के साथ वे तत्कालीन राज्यपाल वेद मारवाह के प्रधान सचिव रहे। उन्होंने एक वक़्त रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का भी पद संभाला था।
अमित खरे केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव के पद से 30 सितंबर 2021 को सेवानिवृत्त हुए थे। केंद्र सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण सचिव के रूप में भी काम किया।
गौरतलब है कि अमित खरे रांची के केंद्रीय विद्यालय से मैट्रिक (दसवीं) पास की थी और वे दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद वे आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अमेरिका से साइकेरस यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। अमित खरे का नाम नई शिक्षा नीति- 2020 और आईटीरुल्स-2021 के प्रावधानों को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अमित खरे ने आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने 36 साल के करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला।