Dhanbad: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एनकॉर्ड समिति की बैठक

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक सिटी अजित कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में नशे के कारोबार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जिले में युवाओं को नशे की लत से बचाने और नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से सघन जांच अभियान चलाने और अवैध नशीले पदार्थों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में रात्रि के समय असामाजिक तत्वों और युवाओं द्वारा नशे के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समाज कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग को लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ताकि लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सिटी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सहायक आयुक्त उत्पाद, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी, जिला ड्रग्स इंस्पेक्टर, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सभी नोडल महिला पर्यवेक्षक और सिविल सर्जन कार्यालय से कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views