HomeJharkhand Newsझारखंड में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का अलर्ट, ठंड...

झारखंड में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: रांची और आसपास के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है। सुबह की कंपकंपाती ठंड के बाद जैसे ही सूर्य के दर्शन होते हैं, गर्मी का असर महसूस होने लगता है। दो दिन पहले तक चक्रवाती तूफान फेंगल का असर झारखंड में देखने को मिला था, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। लेकिन अब तेज धूप ने रांची का तापमान एक बार फिर बढ़ा दिया है।

मौसम में बदलाव का अलर्ट

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए मौसम में बदलाव का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन में झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान हल्की वर्षा और धुंध के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

9 दिसंबर तक ठंड बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध रहेगा। बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस अवधि में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकार्ड किया गया, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

कोयलांचल में ठंड का असर

कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक सप्ताह से ठंडी हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे धूप तो निकली, लेकिन उसकी तल्खी गायब थी। शाम को हवा की रफ्तार बढ़ने से ठंड का एहसास और गहरा गया।

स्कूली बच्चों पर ठंड का प्रभाव

ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिल रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular