पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के भी बढ़े दाम तो भड़की कांग्रेस, पीएम मोदी को बताया ‘महंगाई मैन’

Neelam
By Neelam
3 Min Read

आम जनता पर एक के बाद महंगाई की मार पर रही है। केंद्र सरकार और तेल विपणन कंपनियों  ने आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बड़ा बदलाव किया। एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गईं, तो वहीं दूसरी तरफ सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी के दाम में भी बढ़ोतरी के बाद आम जनता की परेशानी बढ़ने वाली है।

पेट्रोल-डीजल के रेट देंगे झटका

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा होकर ₹97.77 तक पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़कर ₹90.67 हो गया है। नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • नियमित पेट्रोल: ₹94.77 से ₹97.91 प्रति लीटर
  • प्रीमियम पेट्रोल: ₹102–104 से ₹105.14–107.14 प्रति लीटर
  • नियमित डीजल: ₹87.67 से ₹90.78 प्रति लीटर

सीएनजी की कीमत में कितना इजाफा?

वहीं, देशभर में सीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी के दाम में अब दो रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह अब सीएनजी का रेट 79.09 हो गया है। इससे पहले मुंबई में कल सीएनजी के दाम में दो रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

कांग्रेस बोली- शुरू हुई मोदी सरकार की वसूली

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एकस’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया गया है। पार्टी ने कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज एक बार फिर जनता पर करारा प्रहार किया है। पेट्रोल और डीजल ₹3-₹3 प्रति लीटर और सीएनजी ₹2 महंगी कर दी गई है। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, “चुनाव खत्म, अब शुरू हुई मोदी सरकार की वसूली।’

साइकिल ही विकल्प– अखिलेश

वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफे पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें सपा मुखिया ने लिखा, ‘आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।’

Share This Article