बारिश के बाद मौसम का बदला मिजाज़, 14 मई तक प्रदेश के इन हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, यहां पढ़ें पूरी खबर

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: तेज़ बारिश ने मौसम का बदला मिजाज़: चिलचिलाती गर्मी के बीच पूरे प्रदेश के अंदर मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। गुरुवार को हुई वर्षा के बाद राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों का तापमान लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि पिछले मंगलवार तक यह तापमान 41.1 डिग्री तक था।

भीषण गर्मी के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

वहीं,वर्षा के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है, दूसरी ओर 14 मई तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का आसार हैं। हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 मई को पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। साथ ही वर्षा और वज्रपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आमजनों व किसानों को भी वर्षा के दौरान बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें –

Share This Article