September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो ने चंद्रमा पर उतरते हुए रोवर प्रज्ञान का जारी किया वीडियो, इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहें थे लोग

1 min read

इसरो : चंद्रयान-3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा है।
बता दें कि इसरो ने एक्स में वीडियो साझा कर लिखा कि चंद्रयान-3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक पहुंचा।
इसके अलावें इसरो ने एक और पोस्ट साझा करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चंद्रमा पर सैर की।
चंद्रयान -3 बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड किया था। चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने का यह भारत का तीसरा प्रयास था। चंद्रयान-3 की उपलब्धि इसलिए खास है क्योंकि कोई भी अन्य अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.