बिहार में सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है। पहली बार मंत्री बने नेताओं को नए आवास दिए गए हैं, जबकि जो नेता मौजूदा सरकार में दोबारा मंत्री बने हैं। उनके पुराने आवास का आवंटन बरकरार रखा गया है।
भवन निर्माण विभाग ने जारी की सूची
भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, पहली बार मंत्री बने चेहरों को नए बंगले दिए गए हैं, जबकि दोबारा मंत्री बनने वाले नेताओं के पुराने आवास को ही बरकरार रखा गया है। इस आवंटन में सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार के नए पते की हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को राजधानी का प्रतिष्ठित बंगला आवंटित किया गया है।
निशांत कुमार को मिला 2 देशरत्न मार्ग स्थित आवास
सरकार की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 2, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वहीं, मंत्री नंदकिशोर राम को 21 हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है।
इन दिग्गजों को मिले नए सरकारी आवास
बिहार सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, निशांत कुमार सहित पहली बार मंत्री बने सदस्यों को नए सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं।
- नंदकिशोर राम: नंदकिशोर राम को 21, हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। पश्चिम चंपारण जिले से आने वाले नंद किशोर राम पहली बार रामनगर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। सम्राट सरकार में उन्हें डेरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन
- मिथिलेश तिवारी: मिथिलेश तिवारी को 13, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास मिला है। बिहार के नए शिक्षा मंत्री बने मिथिलेश तिवारी राजनीति में 2015 से विधायक हैं। लेकिन इस बार उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
- कुमार शैलेंद्र: इन्हें 12, हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया है।
- भगवान सिंह कुशवाहा: योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 13/20 आवंटित हुआ है।
- श्वेता गुप्ता: समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता को 15 हार्डिंग रोड का आवास मिला है।
- रामचंद्र प्रसाद: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचंद्र प्रसाद को गर्दनीबाग स्थित 10/20 डुप्लेक्स बंगला दिया गया है।
- शैलेश कुमार: बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 33 हार्डिंग रोड स्थित आवास मिला है। शैलेश कुमार मंडल गोपालपुर से विधायक हैं।
- दीपक प्रकाश: बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को 12 सर्कुलर रोड वाला बंगला मिला है।

