भरत तिवारी एनकाउंटरःबिहार पुलिस ने मानी बड़ी चूक, ADG बोले-शाहपुर पुलिस ने की लापरवाही

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने सोमवार को भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहली बार अपनी गलती मानी।

पुलिस ने सही तरीके से हैंडल नहीं किया-एडीजी

लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी सुधांशु कुमार ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 16 जून को जब पुलिस टीम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी, तब उसे सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया और पुलिस के स्तर पर गंभीर चूक हुई थी।

Advertisement

शाहाबाद DIG को सौंपी गई जांच

सुधांशु कुमार ने आगे कहा कि लापरवाही के आरोप में एक एसएचओ, दो एसआई, एक एएसआई दो सिपाही को निलंबित किया गया है। अब जो भी बात सामने आई रही है सभी बिंदुओं आरोपों की जांच न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है। पुलिस मुख्यालय स्तर पर इस पूरे मामले की जांच शाहबाद DIG को सौंपा गया है विधि वैज्ञानिक रूप से वो सभी बिंदुओं पर वो जांच कर रहे हैं।

मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज

एडीजी ने बताया कि इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक की एफआईआर संख्या 179/26 और दूसरे की 170/26 है, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Share This Article