‘भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया’, बांकीपुर जीत के करीब पहुंचे प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Reena Sharma
3 Min Read

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में लगभग जीत चुके जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जीत और हार राजनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने उन पर भरोसा जताया, इसके लिए वे सभी मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं।

पीके बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु नहीं बना देंगे लेकिन…

जीत के एकदम करीब पहुंच चुके प्रशांत किशोर ने मतगणना केंद्र से बाहर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का 30 वर्ष का गढ़ 30 दिन में ढह गया। हमने ये लड़ाई नाली-गली के लिए नहीं लड़ी। हम बांकीपुर को बेंगलुरु नहीं बना देंगे, लेकिन आपके अगले कुछ दिनों में विकास का असर दिखने लगेगा। ये उस जनता की जीत है जो बिहार की दुर्दशा से परेशान है। वोट देने वालों को मैं धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने नहीं दिया, उनको विश्वास दिलाता हूं कि आपके भरोसे पर खरा उतरने के लिए हम काम करेंगे।

Advertisement

हमलोगों को विधायक बनके ठेका-पट्टा नहीं करना- प्रशांत किशोर

पीएम मोदी ने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमलोगों को विधायक बनके ठेका-पट्टा नहीं करना, हमलोगों को जनता के लिए काम करना है। पीएम मोदी को जितनी चिंता गुजरात के लिए है, उतनी ही चिंता बिहार के लिए भी होनी चाहिए। पीएम मोदी को बिहार के लिए कोई ऐसा प्रोग्राम बनाना चाहिए कि बिहार के बच्चे मजदूरी, नौकरी करने तमिलनाडु, दिल्ली, कोयंबटूर न जाएं।

सम्राट चौधरी पर बोला बड़ा हमला

प्रशांत किशोर ने अपनी जीत को लेकर कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण बिहार में सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना है। मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए।  कुशवाहा समाज से ही बनाइए लेकिन किसी चरित्रवान और अच्छे आदमी को बनाइए। हार जीत तो होती रहती है, लेकिन बिहार को बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने पीएम मोदी से बिहार का मुख्यमंत्री बदलने की अपील की।

Share This Article