June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

सीएम सोरेन टिनप्लेट विस्तार के ग्राउंड समारोह में हुए शामिल, टाटा समूह के योगदान को सराहा, बोले लोगों को मिलेगा रोज़गार

1 min read

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सीएम सोरेन ने जमशेदपुर टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL), जमशेदपुर के विस्तार परियोजना के लिए भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। जमशेदपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण के लिए आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे। सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण के लिए भूमि पूजन किया गया। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है।

टाटा समूह का योगदान सराहनीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.