Homeजामताड़ाअभिनेत्री कंगना के गाल से भी चिकनी सड़क वाले विवादित बयान पर...

अभिनेत्री कंगना के गाल से भी चिकनी सड़क वाले विवादित बयान पर कांग्रेस नेता इरफ़ान अंसारी बैकफुट पर : माफ़ी मांगते हुए कंगना को बताया बहन

मिरर मीडिया : अपने बयानों से लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी फिर एक बार चर्चा में हैं। दरअसल अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक अंसारी ने सरकार से 14 सड़कों को मंजूरी दिलाई है। इन्हीं सड़कों के निर्माण के संदर्भ में उन्होंने अभिनेत्री को लेकर विवादित बयान दिया है जिसमें विधायक ने कहा कि मैंने 14 महत्वपूर्ण सड़कें मंजूर कराएं हैं, मुख्यमंत्री ने मेरे प्रस्ताव को मान लिया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि ये 14 महत्वपूर्ण सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी होंगी। इन पर आदिवासी बच्चे, युवा और कारोबारी वर्ग चलेंगे। चकाचक सड़कें बनाई जाएंगी।

वहीं इस विवादित बयान के बाद मामला तूल पकड़ते देख बाद कांग्रेस नेता इरफ़ान अंसारी ने कंगना को बहन बताते हुए माफ़ी मांगी है। वहीं इराफान ने अपने दिये बयानों पर खेद जताया है उन्होंने कहा की उस समय उनकी जुबान फिसल गई थीं जिसके कारण ये बयान निकल गया। हालांकि अपनी गलती मानते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची तो वो बैक हो रहें है और आगे से ऐसे बयान नहीं देने की भी बात कही है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular