धनबाद में कांग्रेसियों का मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन : संविधान और लोकतंत्र बचाने को मोदी सरकार के ख़िलाफ चलाएंगे अभियान
1 min read
मिरर मीडिया : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा में सांसद की सदस्यता समाप्त हो जाने को लेकर धनबाद में कांग्रेसियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बता दें कि धनबाद के सिटी सेंटर में मौजूद गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ धरना दिया।

इस बाबत बड़ी संख्या में नगर के कांग्रेसी नेता प्रदर्शन में पहुंचे। धरना जिला अध्यक्ष संतोश सिंह की अगुआई में किया गया। कांग्रेसियों द्वारा लगातार मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और लोकतंत्र खत्म होने की बात कही।
वहीं नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने मोदी और अडानी की असलियत हमेशा जनता के बीच रखी है इसी बात की रंजिश रख मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाने से सच्चाई दब नहीं सकती। जिला अध्यक्ष का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे ताकि भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाया जा सके।