मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज धनबाद मंडल में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने मंडल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद से रेलवे स्टेडियम, धनबाद तक एकता दौड़ (यूनिटी रन) में हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना और सभी को एकता का संदेश देना था। दौड़ के समापन पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा द्वारा यूनिटी रन में विजेता और उपविजेता रहे कर्मचारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।