Homeजामताड़ादो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर : नारायणपुर CO सहित चार...

दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर : नारायणपुर CO सहित चार गंभीर रूप से जख्मी

मिरर मीडिया : जोरदार सड़क दुर्घटना में जामताडा जिले के नारायणपुर अंचल के अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दांतु एनएच-23 के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ प्रदीप कुमार महतो खुद गाड़ी चलाकर नारायणपुर अंचल कार्यालय में ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति व दो महिला भी घायल हुए हैं। चारों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सबकी हालत खतरे से बाहर है।

गौरतलब है कि नारायणपुर सीओ अपनी आल्टो कार चलाकर बोकारो की तरफ आ रहे थे जबकि दूसरी कार पर सवार लोग पश्चिम बंगाल से रांची की तरफ जा रहे थे।वहीं दांतू के पास आमने-सामने इतनी जोरदार की टक्कर हुई कि दोनो गाड़ियों के परखच्चे उड गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को सदर अस्पताल, बोकारो पहुचाया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

latest articles

explore more