Thursday, March 28, 2024
HomeELECTIONपंजाब में आम आदमी पार्टी ने मारी एंट्री : चंडीगढ़ नगर निगम...

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मारी एंट्री : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 में 14 सीटों पर कब्ज़ा

मिरर मीडिया : पंजाब में चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अधिक सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। 35 सीटों वाले निगम में इस बार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप को 14 सीटें मिली हैं। वहीं भाजपा 12 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस आठ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही वहीं अकाली दल को एक सीट मिली है।  

गौरतलब है कि नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए थे और मतगणना सुबह नौ बजे शुरू की गई थी। शुक्रवार को हुए चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments