September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम की घोषणा : झारखंड प्रदेश से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास एवं राष्ट्रीय सचिव के लिए आशा लकड़ा का नाम शामिल

1 min read

मिरर मीडिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। नई टीम के तहत झारखंड से रघुवर दास, रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशा लकड़ा, अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यभार सौंपा गया है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नयी टीम की घोषणा आज शनिवार को की है। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट भी जारी की है। जारी सूचना के अनुसार टीम में वसुंधरा राजे, रमन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय सहित 38 नेताओं को इसमें जगह मिली है। जबकि कांग्रेस से भाजपा में आये एके एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय, लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक वसुंधरा राजे जबकि झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी का नाम शामिल हैं।

लिस्ट के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री बनाये जाने वाले नामों में उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी शामिल हैं। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय सचिव के पद के लिए नए नामों में
महाराष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.