HomeJharkhand Newsपंचायत सचिवालय में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हर रोज़ व्यायाम की अपील

पंचायत सचिवालय में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हर रोज़ व्यायाम की अपील

जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड के महुलिया पंचायत सचिवालय में नव निर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधियों और पंचायत सचिव की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया नेहा सिंह ने कहा कि लोगों को निरोग रखने में नियमित योग करना काफी महत्वपूर्ण है। पंचायत समिति सदस्य शीला गोप ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज योग को पहचान मिली है, इसका एकमात्र कारण है कि लोगों का विश्वास योग के प्रति बढ़ा है। प्रतिदिन योग करने से कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है तथा तन मन स्वस्थ रहता है। मौके पर सचिव रमेश महतो, उप मुखिया कपिलदेव शर्मा, वार्ड सदस्य झन्तु सिंह, मिताली दान शेफाली मुर्मू आदि मौजूद थे।

वहीं मुसाबनी प्रखंड में भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी समेत प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी व कर्मचारी के अलावा जेएसएलपीएस के महिला शामिल थी। मौके पर योग गुरू द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यायाम के बारे में जानकारी देते हुए व्यायाम करवाया गया और प्रतिदिन सुबह को एक घंटा व्यायाम करने की अपील की गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा बताया गया कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। यहां तक कि योगा से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है।

Most Popular