HomeJharkhand Newsअंतरराज्यीय गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गांजा कारोबार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। 53 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी गांजा तस्कर बिहार के विभिन्न जिलों में रहने वाले लोग हैं। सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बस में सवार होकर तस्करों द्वारा ओडिशा से गांजा लाया जा रहा है, जिसे बिहार ले जाया जाएगा। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी हेडक्वार्टर–1 के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित किया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर मानगो बस स्टैंड पर छापेमारी की। जहां से राजीव कुमार यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी ली गई तो सात किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं, राजीव कुमार यादव से त्वरित पूछताछ में पता चला कि कुछ ही देर पहले बिहार के बेतिया जाने वाली बस में सवार होकर उसके पांच साथी गांजा लेकर निकले हैं। पुलिस ने विलंब न करते हुए बस का पीछा किया और बस को नेशनल हाईवे पर रोकने में सफल हुआ। बस में सवार पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने जिन छह गांजा तस्करी को गिरफ्तार किया है, उनमें राजीव कुमार यादव, सुनील कुमार बैठा, सुमित कुमार, गौरव कुमार, राजकुमार, राजेश कुमार शामिल हैं। ये लोग उड़ीसा से बिहार तक अवैध रूप से गांजा तस्करी का काम करते हैं।

Most Popular