सैकड़ों विदेशी शिष्यों के साथ धनबाद पहुंचे इस्कॉन मायापुर के अध्यक्ष जयपताका स्वामी महाराज : आयोजित किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम
1 min read
रूस,यूक्रेन सहित सैंकड़ों विदेशी श्रद्धालु ने पेश किया नृत्य
मिरर मीडिया धनबाद : रविवार को धनबाद में पहली बार सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने के लिए न्यू टाउन हॉल में जयपताका स्वामी महाराज आए।

उनके साथ रूस, यूक्रेन और विभिन्न देशों के सौ से अधिक श्रद्धालु भी धनबाद आए। जयपताका स्वामी महाराज इस्कॉन मायापुर के अध्यक्ष हैं। वह इस्कॉन ईस्ट इंडिया के प्रमुख हैं। उनके अधीन 50 हजार शिष्य कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं।

इस्कॉन धनबाद के सदस्य ने कार्यक्रम के बारे में बताया की शाम चार बजे से ऐतिहासिक हरे कृष्ण महोत्सव का आगाज हो गया है।

अब तक कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो गए है। जिसमें चकर नृत्य, रिबन की छड़ें, पोई नृत्य और श्याम नृत्य जैसी विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल है।

जयपताका स्वामी महाराज रात्रि 8 बजे धनबाद वासियों के लिए सुंदर भागवत कथा श्रवण करेंगे।