डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पहुंची अयोध्या,रामलला के किए दर्शन: झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह गुरूवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंची है। विधायक ने अपने पूरे परिवार के साथ प्रभु श्रीराम के अलौकिक दर्शन किए।
अभी तक कांग्रेस व JMM का कोई विधायक नही पहुंचा अयोध्या
अभी तक अयोध्या में कांग्रेस और जेएमएम का कोई भी सांसद या विधायक अयोध्या नहीं पहुंचा है। यहां तक की भाजपा के भी अधिकतर सांसद एवं विधायक अभी तक रामलला का दर्शन नहीं कर सके हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया एक्स पर श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम की तस्वीरें साझा की है। जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची हैं। पूर्णिमा सिंह ने एक्स पर ट्वीट किया है कि आज प्रभु श्री राम लला के विग्रह दर्शन कर यह समझ आया कि माता कौशल्या ने ऐसा क्यों कहा होगा कि संपूर्ण संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो रामलला के रूप और तेज का वर्णन कर सके।

आप उन्हें घंटों बैठ कर निहार सकते हैं। बचपन के ना जाने कितने दिन श्री अयोध्या धाम की इन गलियों में बीते होंगे। एक स्वप्न को पूरे होते देखने जैसा है। विग्रह दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर दो ध्येय एक साथ पूरे हो गए।

पहला यह कि रामलला के अलौकिक रूप को देख कर लगा जैसे जन्म जन्मांतर के कष्ट को हर लिया हो और दूसरा यह कि मां के दर्शन की इच्छा को पूरा करना प्रभु की इच्छा को पूरा करने जैसा है। मेरा यह सौभाग्य की यह दोनों कार्य एक साथ किए।
यह भी पढ़े –