भाजपा के नए अध्यक्ष की रेस में एक बार फिर जे पी नड्डा निकले आगे : एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

मिरर मीडिया : भाजपा के नए अध्यक्ष की रेस में एक बार फिर जे पी नड्डा आगे निकल गए। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अमित शाह ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है।

उनके (जेपी नड्डा) पूरे नेतृत्व काल में पार्टी के संगठन ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ‘सेवा ही संगठन’ के सिद्धांत पर काम किया है. देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाला दल भाजपा है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव हमेशा समय पर पार्टी संविधान के अनुकूल होते रहे हैं।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई और आज मंगलवार को पीएम मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त हुई।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles