October 1, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

खरकई नदी पहुंची खतरे के निशान के ऊपर, स्वर्णरेखा में भी लगातार बढ़ रहा जलस्तर, ओड़िशा के बंकाबल व खरकई डैम के एक-एक गेट खोले गए, चांडिल डैम से भी छोड़ा गया पानी

1 min read

जमशेदपुर : जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई व स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल खरकई नदी खतरे के निशान से .46 m ऊपर बह रही है। वहीं स्वर्णरेखा के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही। जिला प्रशासन दोनों नदियों के तटीय क्षेत्र व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क व सुरक्षित रहने की अपील की है। नदी किनारे नहीं जाएं, जिससे किसी तरह से जानमाल का नुकसान हो। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें।

स्वर्णरेखा नदी

डेंजर लेवल (मीटर)- 121.50

प्रेजेंट लेवल (मीटर)- 119.20 (मानगो ब्रिज साइड)

खरकई नदी

डेंजर लेवल (मीटर)- 129.00

प्रेजेंट लेवल(मीटर)- 129.46 (आदित्यपुर ब्रिज)

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.